मध्य प्रदेश में एफआईआर और कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करने के लिए बिजली चोरी, 'बिजली पुलिस स्टेशन' कार्य करने के लिए
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने लालू पर तस्वीर को पैर के पास रखने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू से माफी मांगने को कहा है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्रियों ने भी लालू यादव से माफी की मांग की है और उनके पुराने व्यवहार को याद दिलाया।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश सचिव एवं मुस्लिम तेली संगठन के अध्यक्ष मो. हारूण, मो. मुख्तार ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि रणविजय साहू ने सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा, फूलों की माला एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया। इस मौके पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।